फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन की वादियों में आकर मिला सुकून : गौरव चटर्जी

विज्ञापन
लैंसडौन में बालीवुड के संगीतका र गौरव चटर्जी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
बॉलीवुड की फिल्म गिनी वेड्स सनी का प्रसिद्ध गीत फूंक फूंक पीना है, इश्क दा पानी... गीत के युवा संगीतकार गौरव चटर्जी लैंसडौन पहुंचे और यहां की वादियों से अभिभूत हो गए। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सुंदरता वही है जहां आकर सुकून मिले। लैंसडौन का प्राकृतिक सौंदर्य सुकून देने वाला है।
विज्ञापन

लैंसडौन की शांत वादियों के प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू होने के लिए संगीतकार गौरव चटर्जी (34) यहां पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला से वार्ता में बताया कि फिल्म गिनी वेड्स सनी नेटफिलीक्स पर नौ अक्तूबर शुक्रवार को रिलीज हुई। उनका गीत फूंक फूंक के पीना है.. युवा दिलों की धड़कनों में बस गया है। यह गीत सुफियाना रचना है, जिसमें लोकसंगीत और रॉक का मिश्रण है। यू-ट्यूब पर इस गाने को पांच लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। गौरव चटर्जी ने बताया कि इससे पहले वे फिल्म जय मम्मी और इश्क दा बैंड के गीतों को संगीत दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि लैंसडौन की वादियां बेहद खूबसूरत हैं। हर वर्ष समय निकालकर लैंसडौन जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें