फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रेगुलर पुलिस करे बेटे की मौत की जांच’

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर के कोटकिंदा (कस्याली) निवासी आनंद सिंह नेगी ने उनके बेटे विक्रम सिंह (39) की हत्या की आशंका जताई। मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराए जाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री के निजी सचिव हितेंद्र सिंह नेगी ने डीएम पौड़ी को मामला रेगुलर पुलिस को देने को कहा है।
विज्ञापन

बुजुर्ग का बेटा विक्रम सिंह बीते अप्रैल में संदिग्ध हालात में गांव के पास एक गोशाला में मृत पड़ा मिला था। राजस्व पुलिस ने उसकी मौत की वजह गोशाला में आग लगने और जलना बताया। परिजनों ने राजस्व पुलिस से मामले को संदिग्ध बताया। कहा कि उनका बेटा घटना वाले दिन थलनदी जाने की बात कह कर गया था। वह थलनदी में कुछ लोगों के साथ ताश खेलते भी देखा गया। लेकिन रात को घर आने के बजाय उसका गोशाला में जाना संदिग्ध है। बुजुर्ग आनंद सिंह नेगी ने सीएम को भेजे पत्र में कहा कि उनकी ओर से बीती आठ मई को एक लिखित तहरीर कानूनगो को भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें