कैंट बोर्ड की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली मिनी मैराथन दौड़ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। दौड़ रविवार को सुबह 9 बजे गांधी चौक से शुरू होगी।
शुक्रवार को कैट के सीईओ राजीव कुमार ने अपने अन्य अधिकारियों के साथ जाकर मैराथन रूट समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने धावकों की सुविधा के लिए रूट व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सीईओ राजीव ने बताया कि मिनी मैराथन के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। दौड़ दो वर्गों महिला और पुरुष वर्ग में होगी। इसमें प्रथम आने वाले धावक को 500 रुपये, द्वितीय को 300 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वालेे धावक को 300 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों वर्गों में तीन-तीन सांत्वना पुरस्कार रखे गए हैं। मैराथन दौड़ के दौरान हर 100 मीटर की दूरी पर पानी व ग्लूकोज की व्यवस्था की गई है।