कोटद्वार/धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उम्टा में भोजन माता का विवाद सुलझने के बाद शनिवार को तीन माह बाद विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाया गया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योत्सना चमोली और धुमाकोट थाने में तैनात एसआई भावना भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को हटाई गई भोजनमाता को चेतावनी देने के बाद शनिवार को विद्यालय में विधिवत रूप से मध्याह्न भोजन बनाया गया। मध्याह्न भोजन में बच्चों को दाल, चावल और सब्जी परोसी गई। जिसे बच्चों ने बड़े चाव से खाया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह से चल रहे विवाद के कारण कई सब्जियां खराब हो गई। सोमवार से विधिवत रूप से ताजी सब्जियां लाकर बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया जाएगा। संवाद
फोटो समाचार