लकड़ीपड़ाव के एक खाली प्लॉट में दो लोगों के बीच लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर पर सरिया दे मारा। हमले में घायल नसीमुद्दीन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, झूला बस्ती निवासी नसीमुद्दीन समेत तीन चार लोग लकड़ी पड़ाव में आरा मशीन के पास खाली पड़े प्लाट में ताश खेल रहे थे। इसी बीच लेन-देन के मामले में उनमें विवाद हो गया। मारपीट की घटना के बाद सभी भाग खड़े हुए। नसीमुद्दीन ने बताया कि जिला बिजनौर निवासी कादिर नाम के व्यक्ति ने उसके सिर पर सरिया दे मारा जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। बताया कि हमलावर उसके पास रखे साढ़े नौ हजार रुपये भी छीनकर ले गया। चौकी इंचार्ज सुनील रावत ने बताया कि घायल की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।