फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनों घाटी के गांवों के लिए ट्यूबवेल अपलिफ्टिंग योजनाओं के लिए हुआ पुन: सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के पैनों घाटी के अंतर्गत कांडानाला, दियोड़, कोटड़ी ग्राम पंचायत के तोक गांवों में काश्तकारों के लिए राहत भरी खबर है। लघु डाल खंड श्रीनगर की ओर से इन गांवों के काश्तकारों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करने के लिए जल्द ही ट्यूबवेल अपलिफ्टिंग योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया विनीता ध्यानी के प्रयासों के बाद लघु डाल खंड विभाग श्रीनगर के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर दोबारा सर्वे का कार्य किया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने बताया कि चार साल पहले इन गांवों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिस पर लघु डाल खंड श्रीनगर के अधिकारियों ने सितंबर, 2022 में सर्वे किया था, लेकिन दैवी आपदा के कारण शासकीय बजट जोशीमठ में हुई क्षतिपूर्ति में लगा दिया गया। अपलिफ्टिंग योजनाओं के लिए रिवाइज आंगणन प्रस्तावित भी किया गया, लेकिन बजट के अभाव में तब यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई।
अपलिफ्टिंग योजनाओं के लिए लगातार शासन व विभाग से संपर्क कर पुनः प्रयास किया गया। तीन दिन पहले विभागीय टीम ने चयनित गांवो में चिह्नित स्थलों का सर्वे किया। सर्वे टीम में विभाग के एसडीओ अनिल कुमार, सहायक अभियंता अनिल यादव शामिल रहे। विनीता ध्यानी ने बताया कि अपलिफ्टिंग योजनाएं मंदाल नदी और कतेड़ागाड व अगरगाड लघु नदियों के जल स्रोतों से संयोजित की जाएंगी। जिससे पैनों घाटी के इन गांवों में काश्तकारों और ग्रामीणों को सिंचाई के लिए आवश्यक पानी और पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि मंदाल नदी के कटरौ से कांडानाला के चौड़, सौंटियाल खोला, बुडोला खोला, बैड़वाडी, सिसयी चौड़, ख्याड़ा, गजरोड़ा और तूणीचौड़ तक लगभग आठ से दस हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन




वहीं बीरोवाड़ी हाइड्रो योजना के बंद होने से भैंस्यारौ से अपलिफ्टिंग द्वारा भैंस्यारौ, बीरोबाड़ी तोक गांव लाभांवित होंगे। ढौंटियाल तोक से कर्तिया के सत्तर परिवार और ढिकोलिया के लिए भी आपूर्ति अपलिफ्टिंग योजना से पूर्ण हो सकेगी। जबकि कोटड़ीसैंण व कोटड़ी गांव के लिए लगभग दो से तीन किमी की लाइन ढौंटियाल महादेव मंदिर के निकट अगरगाड और कतेड़ागाड से अपलिफ्टिंग कर सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। जिसका प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें