फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: साधु का वेश धारण कर सीता को उठा ले गया रावण

Thu, 30 Oct 2025 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। न्यू आदर्श रामलीला कमेटी एवं सामाजिक उत्थान समिति की ओर से सिमलचौड़ में चल रही रामलीला के छठवें दिन सूर्पणखा के पंचवटी में प्रवेश से लेकर सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। सीता हरण का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि एएसपी चंद्रमोहन और टीसीजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीना ने किया। रामलीला की शुरुआत सूर्पणखा के पंचवटी में पहुंचने के दृश्य से हुई। यहां राक्षसी रूप धारण कर सीता पर झपटने वाली सूर्पणखा के नाक और कान लक्ष्मण काट देते हैं। सूर्पणखा की व्यथा सुनकर खर व दूषण पंचवटी पहुंचकर राम व लक्ष्मण से युद्ध करते हैं और मारे जाते हैं। इसके बाद सूर्पणखा रावण के दरबार में जाती है।
रावण मामा मारीच की मदद से बदला लेने के लिए योजना बनाता है। मामा मारीच को सोने के मृग का रूप देकर रावण छत से सीता का हरण कर लेता है। आकाश मार्ग से जाते हुए रावण का सामना जटायु से हो जाता है। दोनों के बीच युद्ध होता है। रावण जटायु के दोनों पंख काटकर घायल कर देता है और सीता को लेकर लंका में चला जाता है। इस मौके पर रामलीला के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, निदेशक संतोष ध्यानी, बच्चीराम, सतीश चंद्र गढ़वाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें