दुगड्डा में गरीब परिवार के बच्चों को राशन किट बांटती ब्रिज ऑफ होप संस्था की समन्वयक शालिनी सिंह।
- फोटो : KOTDWAR
सामाजिक संस्था ब्रिज ऑफ होप ने होप फॉर चिल्ड्रन अभियान के तहत 115 गरीब परिवारों के बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की। संस्था ने लोगों को कारोना संक्रमण से बचाव के लिए भी जागरूक किया। बुधवार को जीआईसी दुगड्डा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूूर्व पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला, दुगड्डा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश और संस्था समन्वयक शालिनी सिंह ने क्षेत्र के बच्चों को रशन किट वितरित की। इस अवसर पर पुष्पलाता पॉल, फादर चंद्र किशोर, जीवन, पायलेट मांझी आदि मौजूद थे। संवाद