फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चित्रकला में रणजीत और निबंध प्रतियोगिता में सोनाली रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला में रणजीत और निबंध प्रतियोगिता में सोनाली अव्वल रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय जीवनंदपुर दुर्गापुर में आयोजित कार्यक्रम का प्रभारी प्रधानाचार्य लता गौड़ और समाजसेवी गौरव जोशी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में तेजपत्ता के पौधे का रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में रणजीत ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सोनाली पहले, पवन दूसरे और महक तीसरे स्थान पर रहीं। अतिथियों ने विजेता छात्रों को स्मृति चिह्न एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक ज्योति ध्यानी, वंदना जोशी, तृप्ति रावत, रजनी हटवाल, मुकेश मनराल, बालमुंकद ध्यानी, अजय कुमार, कैलाश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन

- फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें