फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चेन स्नैचिंग वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। स्मैक के लिए महिलाओं की चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से दो चाकू और एक सोने की चेन बरामद की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गश्त के दौरान कौड़िया में दो युवक संदिग्ध हालत में रेलवे पुल के पास खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर उनकी तलाशी ली। जिसपर दोंनों के जेब से दो चाकू बरामद किए गए। एक की जेब से चाकू के साथ सोने की चेन भी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने अपना परिचय मुजम्मिल और शादाब निवासी लकड़ी पड़ाव के रूप में दिया। उन्होंने बताया कि वे स्मैक का सेवन करते हैं। स्मैक के लिए उन्होने 8-10 दिन पूर्व रेलवे स्टेशन से एक महिला के गले से चेन छीन ली थी। शुक्रवार को वे चेन को स्वर्णकार के पास बेचने जा रहे थे, तभी पकड़े गए। बताया कि दोनाें आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें