फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला : राम-केवट मिलन की लीला का मंचन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। महर्षि कण्व सांस्कृतिक कला मंच की ओर से दुर्गापुर में जारी श्री रामलीला मंचन में दशरथ मरण और राम-केवट मिलन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। शनिवार को निर्देशक सुभाष कोठारी, जगमोहन पपनैई एवं बलदेव सिंह नेगी देखरेख में रामलीला मंचन का उद्घाटन पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने किया। भगवान श्रीराम की जय-जयकार से वातावरण गूंज उठा। रामलीला मंचन के छठे दिन प्रभु श्रीराम का केवट से मिलन और संवाद के साथ ही भगवान राम के चित्रकूट पहुंचने और सुमंत की वापसी के साथ ही दशरथ मरण की लीला का मंचन किया गया। लीला देखकर जहां श्रद्धालु भावुक हुए, वहीं लीला में अद्भुत दृश्यों को देखकर जयकारे भी लगे। सचिव हर्षवर्धन बिंजोला के संचालन में जारी रामलीला में आयोजक संस्था के अध्यक्ष भक्ति बड़थ्वाल, जगदीश फुलेरा, हरि रावत, नवीन केष्टवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें