फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग, रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी कमेटी के बैनर तले जिलेभर से आए लोगों ने शुक्रवार को सिमलचौड़ स्थित अदालत परिसर के बाहर प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने रैली भी निकाली।
विज्ञापन




शुक्रवार को कोटद्वार के सिमलचौड़ स्थित एडीजे कोर्ट में अंकिता हत्याकांड की सुनवाई थी। जिसे देखते हुए अदालत परिसर में पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस की ओर से अदालत के मुख्य द्वार पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। इस दौरान एक ओर अदालत में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर जहां अभियुक्तों के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी, वहीं अदालत परिसर के बाद जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी से जुड़े लोग रैली निकालकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रांतीय महामंत्री रंजना रावत, महिला पतंजलि की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत, शिवानंद लखेड़ा, प्रांजल नौडियाल, बीना देवी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश भंडारी समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें