फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राजेंद्र सिंह को मिलेगा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारतीय दलित साहित्य अकादमी मुख्यालय दिल्ली की ओर से स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 12 दिसंबर को दिल्ली के पंचशील आश्रम झड़ौदा कलां में आयोजित होने वाले अकादमी के 41वें राष्ट्रीय सम्मेलन में अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसपी सुमनाक्षर की ओर से प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें वंचित, शोषित व उपेक्षित समाज के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। शुक्रवार को सुमन मार्ग स्थित कार्यालय में हुई समिति की बैठक में डॉ. आंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड के लिए उनके चयन पर खुशी व्यक्त की गई। इस मौके पर गजे सिंह रावत, नारायण सिंह नेगी, गंभीर सिंह असवाल, राजेंद्र सिंह नेगी, अन्नपूर्णा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें