कोटद्वार। आदर्श जीआईसी रिखणीखाल में बृहस्पतिवार को ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। विज्ञान ड्रामा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमणगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्तिया की जिला पंचायत सदस्य पल्लवी अमोला, विशिष्ट अतिथि सुलमोड़ी के जिला पंचायत सदस्य अरुण शाह ने किया। विज्ञान ड्रामा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमणगांव, आदर्श जीआईसी रिखणीखाल, जीआईसी बड़खेत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एबीईओ रिखणीखाल किरन नेगी, विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार रावत, ब्लॉक विज्ञान संयोजक नवीन सिंह असवाल, मोहित सुंद्रियाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनीता रावत, धनेश कोटनाला, अरविंद सिंह रावत, युजवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संचालन अमित कुमार व देव सिंह ने संयुक्त रूप से किया।