फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति महिलाओं और किशोरियों को किया जागरूक

Wed, 04 Nov 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। लालढांग गुज्जर बस्ती में वसुंधरा संस्था की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखने, सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों का इस्तेमाल करने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में संस्था की अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है लेकिन जागरूकता और सही जानकारी के अभाव में आज भी कई महिलाएं और किशोरियां इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही सामाजिक झिझक का सामना करती हैं। मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना, साफ और सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों का उपयोग करना एवं समय-समय पर उन्हें बदलना बेहद जरूरी है। संस्था की ओर से गुज्जर बस्ती की महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति आगे भी जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बच्चों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें