फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली नगर निगर में सफाई व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश ने बुुुधवार सुबह नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। एनएच पर नालियों के जाम होने से बरसाती पानी सड़क पर बहता रहा। जिस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों हाईकोर्ट के आदेश पर शहर मेें अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। लोग स्वयं ही सड़क पर लगे भवनों को तोड़कर अतिक्रमण हटा रहे हैं। भवनों के टूटने से मलबा नालियों में जमा हो रहा है, लेकिन, नाली की सफाई नहीं होने के कारण नाली मलबे से चोक हो रही है। बुधवार सुबह क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण बरसाती पानी नालियों के स्थान पर सड़कों पर बहने लगा। स्थानीय अरविंद थपलियाल, विवेेक शर्मा ने नगर निगम पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि एक ओर नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। दूसरी ओर नालियों की सफाई नहीं कर रहा है। उधर, नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लगातार टूट रहे मकानों के मलबे के कारण नाली जाम हो रही है। सफाई कर्मचारियों को नाली साफ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें