फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बारिश से सड़कें बदहाल, जलभराव व कीचड़ से लोग परेशान

Thu, 07 May 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
(अभियान)
विज्ञापन

बारिश से सड़कें बदहाल, जलभराव व कीचड़ से लोग परेशान
कोटद्वार। गढ़वाल के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कोटद्वार शहर के चारों ओर की सड़कों का लगातार हो रही बारिश से बुरा हाल हो गया है। हर सड़क पर जलभराव से चलना दूभर हो गया है। साथ ही निर्माणाधीन सड़कें कीचड़ से लबालब हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर कौड़िया-दिल्ली फार्म मार्ग की हालत बदहाल हो चुकी है। यहां पर सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत न होने से कीचड़ और जलभराव से क्षेत्रवासी परेशान हैं। कौड़िया-दिल्ली फार्म मार्ग से दोनों राज्यों के लोग आवाजाही करते हैं। यह मार्ग पिछले कई महीनों से बदहाल है। मार्ग पर बार-बार खोदाई की जा रही है। जितेंद्र सिंह नेगी, अरविंद रावत, गौरव सैनी, शुभम, शेर सिंह, मदन सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक भारद्वाज व जर्नाधन प्रसाद बताते हैं कि सीवर लाइन का काम निपटने के बाद उसे समतल तक नहीं किया जा सका है। इसका खामियाजा खोह नदी के आसपास के गांवों के अलावा कौड़िया, दिल्ली फार्म और इससे सटे गांवों के लोग भुगत रहे हैं। कई बार दोपहिया वाहन गिर चुके हैं और कार व अन्य मालवाहक छोटे वाहन गड्ढों में फंस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमोवेश यही हालत देवी रोड पर जलभराव से बनी है। निर्माणाधीन कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग भी बरसात से कीचड़ व गड्डायुक्त बन गया है। दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी व कीचड़ स्कूली बच्चों और लोगों के कपड़े खराब कर रहा है। एसडीएम संदीप कुमार का कहना है कि संबंधित विभागों को बदहाल सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें