फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखरो रेलवे पुल का जल्द कराएं निर्माण: सुरेंद्र

Thu, 20 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने नजीबाबाद-कोटद्वार के मध्य सुखरो नदी पर क्षतिग्रस्त रेलवे पुल का जल्द निर्माण करवाने की मांग रेल मंत्री सुरेश प्रभु से की है। कहा कि तीन महीने से गढ़वाल के रेल यात्री परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन रेलवे को उनकी दिक्कतें नजर नहीं आ रही हैं। उन्होंने रेल मंत्री से रेलवे पुल के पिलरों के क्षतिग्रस्त होने के मामले की जांच कराने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने रेल मंत्री को लिखा कि जुुलाई  माह में हुई बारिश के कारण सुखरो नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे  रेलवे पुल का एक पिलर टूट गया था, तब से कोटद्वार-नजीबाबाद रेल सेवा बाधित है। गढ़वाल के हर घर से एक सैनिक देश सेवा में लगा है।

सैनिकों की आवाजाही ज्यादातर रेल सेवाओं से ही होती है, लेकिन इन दिनों कोटद्वार तक रेल न आने से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि एक ओर केंद्रीय नेता सैनिकों के सम्मान में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश की रक्षा में तैनात गढ़वाल क्षेत्रों में आने-जाने वाले सैनिकों की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन


कहा कि रेलवे देश का सबसे बड़ा विभाग होने से उनके पास संसाधनों की कोई कमी नहीं  है, जब तक पुल का निर्माण कराया जाता है, तब तक रेलवे कोटद्वार तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी कर सकता है, लेकिन केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय गढ़वाल की जनता की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें