फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार रेलवे स्टेशन से हो रेल सेवाओं का विस्तार, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंच, कोटद्वार नागरिक मंच, पूर्व सैनिक सेवा परिषद समेत कई सामाजिक संगठनों ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन से रेल सेवाओं के विस्तार कर नई ट्रेनें संचालित करने की मांग की है। मंच के पदाधिकारियों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में रामनगर, जाफरा, लालढांग होते हुए हरिद्वार तक नई रेलवे लाइन बिछाने, गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन पूर्वाह्न 11 बजे से करने, मसूरी एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू कराने और हावड़ा कोच को इससे जोड़ने की मांग की गई। ग्रामीण विकास मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी, महासचिव अतुल भट्ट, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल ने ज्ञापन में कहा कि रेलवे स्टेशन की स्थापना के 132 वर्ष बाद भी कोटद्वार से आगे रेलवे लाइन का विस्तार नहीं हो पाया है। पूर्व में लैंसडौन तक रेल लाइन का सर्वे भी कराया गया था। वर्ष 2003 में गढ़वाल एक्सप्रेस शुरू हुई थी लेकिन वर्ष 2020 में गढ़वाल एक्सप्रेस के स्थान पर सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया। मसूरी एक्सप्रेस पर पूर्व में हावड़ा व लखनऊ के कोच कोटद्वार से जुड़ते थे। इससे मुरादाबाद से आगे जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी।
हावड़ा कोच को वर्ष 2017 और मसूरी एक्सप्रेस को वर्ष 2020 में बंद कर दिया गया। कहा कि कोटद्वार से जयपुर, मुंबई, पंजाब, जम्मू के अलावा रामनगर, हल्द्वानी, देहरादून जाने के लिए भी कोई रेल सेवा नहीं है। कोटद्वार समेत गढ़वाल में पर्यटन को बढ़ावा देने और सैनिकों की सहूलियत के लिए रेल सेवाओं का विस्तार करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें