फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वेतन न मिलने पर श्रमिकों ने गेट पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जशोधरपुर औद्योगिक आस्थान स्थित एक स्टील फैक्ट्री के गेट पर श्रमिकों ने खूब हंगामा किया। आरोप है कि उन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इस कारण 35 श्रमिक भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। ठेकेदार रामबृज के नेतृत्व में श्रमिकों ने कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर देकर वेतन दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि ठेकेदार रामबृज स्टील फैक्ट्रियों में श्रमिक उपलब्ध करने का कार्य करता है। जशोधरपुर औद्योगिक एक स्टील फैक्ट्री के संचालक ने दो महीने से ठेकेदार को श्रमिकों का वेतन नहीं दिया है। कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज ने कहा कि अभी फैक्ट्री प्रबंधक व संचालक शहर से बाहर हैं। उन्हें सूचना देकर बुलाया गया है। फैक्ट्री संचालक और श्रमिकों की वार्ता कर समस्या का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें