फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम में राहुल ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

Sat, 24 Jan 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उत्तराखंड और हरियाणा के जिला व महानगर अध्यक्षों के दस दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 से 21 जनवरी तक चला। प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटे जिलाध्यक्ष विकास नेगी व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण ने बताया कि संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड और हरियाणा के जिलाध्यक्षों को संगठन सृजन के तहत बूथ मैनेजमेंट, चुनावी रणनीति, राजनीति का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के नौवें दिन 21 जनवरी को शिविर में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के सभी 26 जिला और महानगर अध्यक्षों से सीधे संवाद कर उनमें जोश भरा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें