फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती रैली : पौड़ी जिले के 1100 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग

Fri, 23 Jan 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही सेना की भर्ती रैली का नौवां दिन
विज्ञापन

कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के नौवें दिन शुक्रवार को अग्निवीर जीडी के पदों के लिए पौड़ी जनपद के पंजीकृत 1,189 में से 1,100 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कोटद्वार के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के नौवें दिन पौड़ी जनपद के युवाओं ने प्रतिभाग किया। भर्ती रैली के लिए रात दो बजे से ही काशीरामपुर तल्ला स्थित प्रवेश स्थल में युवा जुटने शुरू हो गए थे। आधार कार्ड सत्यापन व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद युवाओं को कौड़िया कैंप भर्ती मैदान में ले जाया गया। दौड़ में युवाओं ने अपना दमखम दिखाया, लेकिन 550 युवा ही दौड़ में सफल हो पाए। अगले चरण में चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन

.
आज देहरादून जनपद के 955 युवा करेंगे प्रतिभाग
अग्निवीर भर्ती रैली के दसवें दिन शनिवार (आज) को देहरादून जनपद के 955 युवा प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें