फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडे़ टेंडर पर भड़के ठेकेदार, प्रदर्शन

Tue, 12 Apr 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पौड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग में अधीक्षण अभियंता की ओर से सड़कों के निर्माण कार्यों के बड़े टेंडर जारी किए जाने से ठेकेदार भड़क उठे। आक्रोशित ठेकेदारों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने निर्माण कार्यों के इन टेंडरों को डिवीजन स्तर से जारी किए जाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से निर्माण कार्यों के बड़े टेंडर जारी किए जाने के खिलाफ मंगलवार को ठेकेदार संघ की अगुवाई में कई ठेकेदार अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर इसके खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि बड़े टेंडर जारी किए जाने से छोटे ठेकेदार इसमें सहभागिता नहीं कर पा रहे हैं।

छोटे टेंडर जारी होने चाहिए
ठेकेदार संघ के अध्यक्ष खुशाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी आदि ने अधीक्षण अभियंता मुख्यालय सिंह यादव से वार्ता कर उन्हें बताया कि जिले में विभाग की ओर बनाई जा रही सड़कों के उनके स्तर से बड़ी निविदाएं जारी की गई हैं। करोड़ों की लागत की निविदाएं होने के कारण अधिकांश ठेकेदार इनमें टेंडर नहीं डाल पा रहे हैं। जबकि शासनादेश के अनुसार निर्माण कार्य लेने में अधिक ठेकेदारों की भागीदारी तय करने के लिए विभाग की ओर से छोटे टेंडर जारी किए जाने चाहिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से इन निविदाओं को डिवीजन स्तर से जारी करने की मांग की। कहा कि इससे निर्माण कार्यों के टेंडर डालने में अधिक से अधिक ठेकेदारों की भागीदारी हो सके। इस मौके पर सचिव वीरेंद्र पंवार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार रावत, ब्रह्मानंद कुकरेती, मुकेश रावत, कलम सिंह आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ अधीक्षण मुलायम सिंह यादव ने बताया कि ठेकेदारों की मांग के अनुसार इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें