फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के संविदा कर्मी, धरना-प्रदर्शन

Tue, 05 Jul 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम में तैनात तीन उपनल कर्मियों को अधीक्षण अभियंता की ओर से हटाए जाने पर संविदा कर्मी भड़क गए। उन्होंने सर्किट हाउस स्थित कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन कर पुनर्नियुक्ति की मांग उठाई।
विज्ञापन


ईई को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि विभाग ने उन्हें किसी पूर्व चेतावनी के पद से हटा दिया। इससे संविदा कर्मियों में रोष है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि ऊर्जा निगम से हटे तो उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। मंगलवार को पद से हटाए गए उपनल कर्मियों ने परिवार समेत ईई कार्यालय में धरना दिया।

कर्मचारियों से अधीक्षण अभियंता से उन्हें शीघ्र ही नियुक्ति देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिष्टमंडल ने ईई से वार्ता भी की। लेकिन ईई ने शिष्टमंडल के अनुरोध को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर दिनेश बहुगुणा, कुलदीप, जगतराम भट्ट, अजय भट्ट, मातबर सिंह, डीपी डोभाल, प्रदीप डोभाल, हेमंत भट्ट, राजेंद्र बडोनी, सुरेंद्र सिंह और सुरेश भट्ट आदि थे। उधर अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार सैनी का कहना है कि हटाए गए तीनों उपनल कर्मियों पर विभागीय कार्यों में अनियमितताएं बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें