कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचौड़ निवासी फुटबाल खिलाड़ी राघव नेगी का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 12 से 17 नवंबर तक मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयोजित होगी। एमिनिटी पब्लिक स्कूल के छात्र और कार्बेट एफसी का खिलाड़ी राघव इससे पहले सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता में भी सीबीएसई का प्रतिनिधित्व कर चुका है। वह कोच सांगे शेरपा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहा है। क्लब के हेड कोच मोहम्मद रिजवान, मैनेजर मयंक सांगरी और कोच विवेक कुमार खिलाड़ियों को निखार रहे हैं। राघव के पिता अरुण नेगी गढ़वाल राइफल्स में हेड कोच हैं जबकि माता सुनीता नेगी अध्यापिका हैं। राघव के चयन पर विद्यालय के निदेशक सुभाष अरोड़ा और प्रधानाचार्य इंद्रा त्रिपाठी ने खुशी जताई। संवाद