कोटद्वार। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-22 सिमलचौड़ के अंतर्गत शांति देवी हीरालाल कॉलोनीवासियों ने नगर निगम की ओर से बनाए गए सीसी/टाइल्स मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने और नए सिरे से मार्ग का उचित निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में तहसील और नगर निगम प्रशासन के माध्यम से डीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजे गए हैं।
कॉलोनीवासियों ने ज्ञापन में कहा कि नगर निगम ने कॉलोनी के कुछ हिस्से में सीसी एवं कुछ हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर मार्ग का निर्माण कार्य कराया है। कहा कि निर्माण कार्य के दौरान कॉलोनी के लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित ठेकेदार से निर्माण कार्य सही ढंग से न होने की शिकायत की थी। कहा कि इस संबंध में नगर निगम के जेई को भी अवगत करा दिया गया था। जिस पर जेई ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह सड़क का काम होने दें। यदि सड़क ठीक से नहीं बनेगी तो वह सड़क को तुड़वाकर दोबारा बना देंगे। कहा कि रास्ते के जिस हिस्से में सीसी निर्माण कार्य किया गया है। वहां सड़क को बीच में गहरा बना दिया गया है। इतना ही नहीं सीसी मार्ग गहरा और लॉकिंग टाइल्स वाला मार्ग का हिस्सा ऊंचा बनाए जाने से भी मार्ग में जलजमाव हो रहा है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करा मार्ग का उचित निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने मांग पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा और जेई सूरज बड़थ्वाल ने कॉलोनीवासियों को मार्ग को दुरुस्त करवाने का भरोसा दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक सिंह, दीप प्रकाश, जयवीर सिंह, धीरेंद्र तसिंह, अंजू रावत, अनीता देवी, बिमला देवी और विकास कुमार आर्य आदि शामिल रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल