फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यूकेडी महानगर इकाई के पुष्कर सिंह अध्यक्ष और सर्वेंद्र काला महासचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल महानगर इकाई की बैठक में महानगर अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर रिक्त महानगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। जिसमें महानगर उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत को अध्यक्ष, विनोद चौधरी को उपाध्यक्ष और सर्वेंद्र काला को महासचिव नियुक्त किया। कहा कि कार्यकारिणी का जल्द विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

मवाकोट स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए ग्रास रूट एक्शन प्लान बनाया जाएगा। इसके तहत वार्ड, पंचायत और कॉलेज स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। कहा कि दल का फोकस भू-कानून का निर्माण, मूल निवास की कट ऑफ डेट 1950 को लागू करना, जल, जंगल, जमीन से संबंधित जनता के अधिकारों को वापस दिलाने के लिए है। स्थानीय स्तर पर मोटर नगर में अधूरे पड़े बस अड्डे का निर्माण, कण्वाश्रम को राष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने, चिलरखाल-लालढांग मार्ग को नेशनल हाईवे घोषित कर निर्माण कराने आदि महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए भी यूकेडी संघर्ष करेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवेश चंद्र नवानी सहित सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में रमेश कोठारी, विनोद चौधरी, श्रवण सिंह रावत, दीपक कुकरेती, भारत मोहन काला, मेहरबान सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रवीर सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, मनोज थपलियाल, कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें