फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग प्लांट के पंप खराब, पेयजल संकट

Sat, 09 Jan 2016 10:15 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नानघाट पेयजल योजना में लगे पंपिग प्लांट के पंप खराब होने से पौड़ी शहर के कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पौड़ी शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए तीन योजनाएं बनी हैं। इनमें श्रीनगर अलकनंदा नदी के तट से खीची गई दो पंपिंग योजनाएं और एक ग्रेविटी वाली नानघाट पेयजल योजना है। बताया जा रहा शुक्रवार को नानघाट योजना में नानघाट गदेरे में लगा पंपिंग प्लांट का पंप खराब हो गया। इस योजना से पौड़ी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे शनिवार को शहर के अपर चोपड़ा, कोटद्वार रोड, पौड़ी गांव मोहल्ला समेत कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।
पालिका सभासद मनोज नेगी, मदन सिंह आदि का कहना है कि पिछले 15 दिन में यह योजना दोबारा खराब हुई है। जल निगम की निर्माण शाखा पौड़ी की अधिशासी अभियंता निशा सिन्हा ने बताया कि योजना को सुचारू किया जा चुका है। रविवार से पानी की आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें