फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार प्रशासनिक भवन में न धमके छात्र

Fri, 08 Jan 2016 06:35 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब गढ़वाल विवि के छात्र छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर विवि प्रशासनिक भवन नहीं जा सकेंगे। विवि प्रशासन ने सर्कुलर जारी कर सख्त निर्देश दिए हैं कि छात्र अपनी समस्याओं के संबंध में नियंता मंडल व अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड से वार्ता करें। विवि प्रशासन का कहना है कि छात्रों के बार- बार प्रशासनिक भवन में धमकने से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने कहा कि छात्र अपनी समस्याओं के लिए सीधे प्रशासनिक भवन में उच्चाधिकारियों के पास न आएं। इसके लिए छात्र विवि परिसर में  नियंता मंडल व अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड से वार्ता करें। यहां समस्या का समाधान नहीं होने पर छात्र इन बोर्ड के माध्यम से लिखित में विवि के उच्चाधिकारियों को सूचित करें। नियंता मंडल व अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड से लिखित में प्राप्त छात्रों की सूचना पर कार्रवाई की जाएगी। डा. झा का कहना है कि छात्रों की शिकायत दर्ज कराने के लिए सिस्टम बनाया गया है। छात्र उसका पालन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें