डाडामंडी में बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास करते ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा।
- फोटो : KOTDWAR
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत डाडामंडी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने डाडामंडी में बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण में बेहतरीन कार्य के लिए ग्राम प्रधानों, क्षेेत्र पंचायत सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों और महिला मंगल दलों को सम्मानित किया।
शनिवार को डाडामंडी में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ने प्रधान चंद्रमोहन चौधरी, रविंद्र डोबरियाल, उषा देवी, मुन्नी देवी, नीलम देवी, रेखा देवी, आनंद मणि, किरण देवी, सीमा देवी, यशपाल सिंह, कमलेश्वरी देवी, जगमोहन देवरानी, विकास कुमार को सम्मनित किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल सिंह, सुनीता देवी, भगवती देवी, राजमोहन सिंह, कुलभूषण, पूनम उनियाल, जीतेंद्र के अलावा वरिष्ठ नागरिक सूबेदार मेजर शशिदेव डोबरियाल (सेनि), शिक्षक बल्लभ सिंह रावत और डाडामंडी गेंद मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महिला मंगल दलों को 22 लीटर के प्रेशर कुकर दिए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से जारी सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा। कहा कि डाडामंडी का बहुउद्देशीय भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। यहां पर सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालन किया जाएगा। उन्होंने जनता दरबार में मौजूद अधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।