फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में कोटद्वार तहसील में धरना प्रदर्शन जारी

Mon, 13 Oct 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर, आमपड़ाव, ध्रुवपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का स्मार्ट मीटर के विरोध में तहसील परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन सोमवार को 25वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर को बदलकर उनके स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जौनपुर, आमपड़ाव, ध्रुवपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने पार्षद रीता देवी की अगुवाई में स्मार्ट मीटर के विरोध में ऊर्जा निगम व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले एक साल में चार बार बिजली के बिलों में बढ़ोत्तरी कर चुकी है। इसके अलावा प्रत्येक बिल में अतिरिक्त सरचार्ज वसूला जा रहा है। इसके बाद भी ऊर्जा निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं। क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को बदलकर उनके स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन करने वालों में जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम, परमानंद, आर्य समाज ध्रुवपुर के प्रधान योगंबर सिंह, अमर सिंह, सीपी चमोली, राजेंद्र सिंह आर्य, सन्नो, मतलूब, रोशन, फरीदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें