आपदा को लेकर नदियों में हो रहे चैनलाइजेशन कार्य का उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने निरीक्षण किया। उन्होंने चैनलाइजेशन के कार्य में हो रही सुस्ती पर अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बिना लोगों के नुकसान के तय समय पर चैनलाइजेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। लोगों ने रातभर हो रहे खनन और मोहल्ले में डंपरों का विरोध जताया।
सोमवार को एसडीएम योगेश मेहरा पनियाली गदेरे में चैनलाइजेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मानकों के तहत चैनलाइजेशन करने के निर्देश दिए। इस अवसर मौके पर स्थानीय लोगों ने एसडीएम से रातभर चल रही खुदाई और ओवर लोडेड डंपरों द्वारा पेयजल लाइन तोड़ने और सड़कों के क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत की। रातभर मोहल्ले की सड़कों पर दौड़ रहे ओवर लोडेड डंपरों के कारण लोग घरों में कंपन पैदा हो रही है। डंपरों ने उनकी सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सड़क के नीचे दबी पेयजल लाइन तक क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। उन्होंने रात को खनन बंद कराने के साथ ही उनकी समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस पर एसडीएम ने लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
-फोटो