फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नए क्षेत्रों में व्यावसायिक एवं भवन कर वसूलने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। किसान नेता पातीराम ध्यानी ने नगर निगम में शामिल भाबर और सनेह के नए क्षेत्रों के व्यापारियों से व्यावसायिक एवं भवन कर वसूले जाने का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में लोगों की आपत्तियां दर्ज कराते हुए जनहित में इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसान नेता ने कहा कि नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों को कोई भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। नगरवासियों को पहले सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उसके बाद नए क्षेत्रों में कर वसूली का फरमान जारी करना चाहिए। इसके विपरीत नगर निगम की ओर से 2023-24 से 2027-28 तक पांच साल के लिए व्यावसायिक कर रोपित किए जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें वार्डों के लिए क्षेत्रवार 0.75 से 1.50 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से कर निर्धारण करने की बात कही गई है। साथ ही क्षेत्र की जनता से इस संबंध में 15 दिनों के भीतर आपत्तियां मांगी गई हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के गठन के दौरान प्रदेश सरकार ने नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों में दस साल तक किसी प्रकार का टैक्स न वसूलने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें