फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भारी बारिश से मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचे दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लॉक की पट्टी मल्ला बदलपुर के ग्राम कोटा मल्ला में शनिवार रात को भारी बारिश से एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने के दौरान दूसरे कमरे में खाना खा रहे दंपती तेज आवाज सुनकर मौके से भागे और मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन




कोटा मल्ला की प्रधान रुचि नेगी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे कोटा मल्ला निवासी बचनदास पुत्र दर्शन दास और उनकी पत्नी शकुंतला देवी घर के आगे वाले कमरे में खाना खा रहे थे। इसी दौरान मूसलाधार बारिश के कारण पीछे वाले कमरे की छत गिर गई। दोनों वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे। छत गिरने से भवन स्वामी की खाद्य सामग्री और अन्य सामान भी मलबे में दब गया। पीड़ित बचन दास का कहना है कि बीते दिनों तक वह उसी कमरे में खाना खाते थे जिसकी छत गिरी है। शनिवार को वे दूसरे कमरे में ही खाना खाने लगे जिससे उनकी जान बच गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि दंपती की ग्राम सभा के एक अतिरिक्त कक्ष में रहने की व्यवस्था की गई है। गांव के मंजीत नेगी ने कहा कि मलबे के कारण बचन दास के मकान के पास रह रहे दो परिवारों के मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। दोनों परिवारों को भी अन्यत्र शिफ्ट करने की जरूरत है। उधर, क्षेत्रीय विधायक और लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए। वहीं रविवार शाम 4 बजे तक प्रशासन की ओर से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें