फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के लिए धरना जारी

Wed, 22 Oct 2025 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। चिल्लरखाल में लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग के लिए लालढांग, भाबर व कोटद्वार वासियों का धरना बुधवार को 40वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रवासी पिछले 40 दिनों से मार्ग निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि जहां देश व प्रदेश में हर जगह विकास हो रहे हैं, लेकिन गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मार्ग का निर्माण न होने से बरसात के मौसम में वह अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए भी बामुश्किल ही पहुंच पाती हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत, प्रकाश रावत, राम कंडवाल, रविंद्र सिंह सौंद, रमेश भंडारी, संजय रावत, नारायण सिंह, रंजना रावत, स्वाति लखेड़ा, पिंकी गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें