फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, शिक्षा मंत्री और सरकार का फूंका पुतला

Thu, 23 Jul 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार, दुगड्डा, यमकेश्वर में यूकेडी, यूएसएफ, कांग्रेस समेत कई घटक संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कोटद्वार। कोटद्वार, दुगड्डा, यमकेश्वर सहित विभिन्न क्षेत्रों में नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया।
कोटद्वार के झंडा चौक पर बृहस्पतिवार दोपहर उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) के नगर अध्यक्ष नवीन भंडारी एवं रोहित डंडरियाल एडवोकेट के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदर्शन किया। रोहित डंडरियाल ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वे बच्चों की परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित रखने में असफल रहे हैं। प्रदर्शन में अनस, साहिल, अंचिका, नेहा, क्रिश, प्रिंस, तनिष्क, विपिन, सोमन, प्रियांशु, सैंडी, आशीष, अर्णव, अमन, रितु, जायद आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, ब्लाॅक अध्यक्ष द्वारीखाल संजय तोम, ब्लाॅक अध्यक्ष दुगड्डा राजीव जखमोला के नेतृत्व में ब्लाॅक मुख्यालय बिथ्याणी में प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर एसडीएम यमकेश्वर चतर सिंह चौहान के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन में डाॅ. कृत सिंह नेगी, बैशाख सिंह पयाल, क्रांति कपर्वाण, राजेंद्र सिंह, रमेश नेगी, गंभीर सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह, संजय लखेड़ा, हर्षमोहन बडोला, नवीन सिंह, मोहन सिंह, उमेद सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल रहे।
वहीं, नगर कांग्रेस कमेटी दुगड्डा के नगर अध्यक्ष नितेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दुगड्डा के गांधी चौक पर बृहस्पतिवार सुबह नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री व भाजपा सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गोयल, पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र रावत, जिला महासचिव विमल बिष्ट, राकेश कुमार, दिनेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी वरुण नेगी, पूर्व प्रधान ओमचंद, शिव सिंह रावत, बलवंत सिंह भंडारी, गंभीर सिंह नेगी, शम्मी चड्ढा, प्रीतम नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन को दिया समर्थन
कोटद्वार। सिविल न्यायालय सिम्मलचौड़ के अधिवक्ताओं ने दिल्ली में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए नीट पेपर लीक पर विरोध जताया। कहा कि नीट पेपर लीक से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने और नीट जैसी परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद वर्मा, प्रवेश रावत, अविरल पंत, सुनील खत्री, शौर्य सिंह, मुकेश जखमोला, शुभम
कुमार, विकास कुमार, कुंवर सिंह आर्य, रविंद्र जजेड़ी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
.

फोटो समाचार

जारी
चरनजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें