फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालासौड़ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में 26 जून की रात को हुई लाखों की चोरी का 10 दिन के बाद भी खुलासा नहीं होने से भड़के लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सीओ से मुलाकात कर शीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर वार्ड के लोगों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को बालासौड़ की पार्षद नीरूबाला खंतवाल के नेतृत्व मेें ब्रह्मपुरी के लोग सीओ अनिल कुमार जोशी के कार्यालय पहुंचे। खंतवाल ने बताया कि बीती 26 जून की रात ब्रह्मपुरी में सुनील जुयाल के बंद घर के ताले तोड़कर वहां से चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया था। पीड़ित भवन स्वामी की ओर से अगले दिन पुलिस को मामले में तहरीर दी गई थी, लेकिन आज तक पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। चोरी के दिन बढ़ने पर चोरी किया गया माल के बरामद होने की संभावनाएं उतनी ही कम होती जा रही है, इसलिए चोर का शीघ्र पकड़ा जाना आवश्यक है।
सीओ ने से कहा कि अपराधी कोटद्वार से भाग गए हैं। उनके हैदराबाद और महारष्ट्र भागने की सूचना मिल रही है। दोनों राज्यों की पुलिस से चोरों को पकड़ने के लिए मदद ली जा रही है। शीघ्र चोर को माल के साथ गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस अवसर पर पीड़ित के भाई अमित जुयाल, आरती जोशी, रश्मि काला, पूनम नेगी, सविता नेगी, सोनिया जुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें