फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से वार्ता के बाद ग्रामीणों का प्रस्तावित जाम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम खिटोटिया के ग्रामीणों ने प्रशासन से वार्ता के बाद 31 मार्च को प्रस्तावित चक्का जाम के आंदोलन को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

6.5 किलोमीटर लंबे सिरोली से खिटोटिया मार्ग का निर्माण सीएम की घोषणा के 10 साल बाद भी नहीं बना है। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने 31 मार्च को काशीपुर से बुआखाल हाईवे पर सिरोली के पास चक्काजाम करने का ऐलान किया था। शनिवार को प्रशासन ने मामले में ब्लाक सभागार में सिरोली के ग्रामीणों के साथ वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों के सामने अधीक्षण अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कराई। अधीक्षण अभियंता ने एक माह में सड़क की डीपीआर बनाने व निर्माण संबंधी प्रक्रिया पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रस्तावित चक्काजाम वापस ले लिया। वार्ता में बीरोंखाल के ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी, तहसीलदार रामचरण ममगाईं, लोनिवि बैजरो के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल, खिटोटिया की प्रधान बबीता देवी, कोठिला की क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी देवी, खंड विकास अधिकारी आशाराम पंत, प्रधान संघ के अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, मनीष नोटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें