महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने शहर में व्याप्त बिजली, पानी, कुकिंग गैस आपूर्ति व सोलर ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मीना बछवान के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचा। उन्होंने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उमेश चंद्र पांथरी को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि घरेलू कुकिंग गैस की किल्लत से भी क्षेत्र के कई परिवार त्रस्त हैं। कुकिंग गैस नहीं मिलने से परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से पोषित सोलर ऊर्जा योजनाओं के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं ने अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित किए हैं उन्हें निर्मित की गई अतिरिक्त बिजली का भुगतान ऊर्जा निगम कोटद्वार द्वारा नहीं किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने आमजन से जुड़ीं तीनों समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रवीन रावत, देवेंद्र सिंह नेगी, सुधा असवाल, प्रीति, गणेश नेगी, चंद्रमोहन सिंह, अमित राज रावत, धर्मेंद्र रावत, राजीव कपूर, सूरज प्रकाश, मनोज, कुलवंत सिंह पुंडीर शामिल रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
चरनजीत सिंह