फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लैंसडौन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के सामने उठीं छावनी क्षेत्र की समस्याएं

Thu, 26 Mar 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- राहुल गांधी तक मुद्दा पहुंचाने की मांग
विज्ञापन

लैंसडौन। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लैंसडौन पहुंचे तो कांग्रेसियों ने उनके समक्ष क्षेत्रवासियों की समस्याओं को रखा। वहीं, उन्हें छावनी परिषद की नियमावली और इससे छावनी निवासियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह के समक्ष कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के 56 छावनी बोर्डों को भंग कर यहां के सिविल इलाकों के विलय की प्रक्रिया तीन साल से लंबित है। केंद्र सरकार न तो छावनी बोर्डों का गठन करा रही है और न ही सिविल इलाकों का नगर पंचायतों व नगर पालिका में विलय। छावनी क्षेत्रों में रह रहे लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। बोर्ड न होने से उनकी आवाज भी प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही है। छावनी परिषद के लीज भवनों की लीज बेतहाशा बढ़ा दी गई है। लीज धारक इसकी अदायगी करने में असमर्थ हैं। छावनी लैंसडौन में जनसुविधाओं का अभाव होने से लगातार पलायन हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के हल के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद में आवाज उठाने की मांग की। जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने इसके लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर गंभीर सिंह, विक्रांत खंतवाल, रोशन शाह, राजेश अग्रवाल, संजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें