फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आयुष्मान कार्ड का लाभ देने की मांग

Thu, 26 Mar 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वार्ड नंबर-22 सिमलचौड़ निवासी विकास कुमार आर्य ने गंभीर रूप से बीमार व दो माह की गर्भवती पत्नी के उपचार में आयुष्मान कार्ड का लाभ न मिलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। ज्ञापन में कहा कि उनकी पत्नी संगीता दो माह की गर्भवती है। कुछ दिन पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ने पर वह उपचार के लिए उसे बेस हॉस्पिटल कोटद्वार लेकर गए थे। कुछ दिन उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। बेस अस्पताल कोटद्वार के स्टाफ ने उन्हें बताया कि देहरादून के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बेहतर उपचार मिल जाएगा। जिस पर गर्भवती को देहरादून में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है, लेकिन संबंधित अस्पताल प्रशासन ने उपचार में आयुष्मान कार्ड का लाभ देने से इन्कार कर दिया। ज्ञापन में उन्होंने उनकी पत्नी का उपचार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें