फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को नहीं लेने दिया चार्ज, हंगामा

Sat, 29 Oct 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
Parents protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीरोंखाल के पाली खाटली जनता इंटर कालेज में एक साल से अनुपस्थित चल रहे प्रधानाचार्य को चार्ज दिए जाने का अभिभावकों ने पुरजोर विरोध करते हुए विद्यालय में जमकर हंगामा काटा। अभिभावकों के हंगामे के चलते शिक्षा अधिकारी संबंधित प्रधानाचार्य को कार्यभार नहीं सौंप सके। अभिभावकों ने प्रबंध समिति के चुनाव जल्द कराने और प्रशासक का दायित्व बीरोंखाल ब्लाक के किसी प्रधानाचार्य को सौंपने की मांग उठाई।
विज्ञापन


अभिभावक संघ के अध्यक्ष अनूप कुमार, पूर्व प्रबंधक कुलदीप नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश पोखरियाल, अर्जुन सिह, योगेश कुमार व महिपाल सिंह ने बताया कि पाली खाटली जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गत वर्ष से विवादों के घेरे में हैं।

क्षेत्रीय जनता से विवाद के चलते 28 अगस्त, 2015 से वह लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। चार अप्रैल 2016 को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी ने उन्हें विद्यालय के लिए रिलीव कर दिया था, लेकिन प्रधानाचार्य विद्यालय नहीं आए। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी को भंग कर राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर के प्रधानाचार्य सरोप सिंह मेहरा को प्रशासक नियुक्त कर दिया और वरिष्ठ प्रवक्ता हेम स्वरूप आर्य को प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज सौंप दिया।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी ने विद्यालय प्रशासक को निर्देशित किया कि वे विद्यालय के प्रधानाचार्य का चार्ज पुन: केएल बलूनी को सौंपे। इस बात की जानकारी लगते ही शुक्रवार दिन में क्षेत्रवासियों और अभिभावकों ने बैठक बुलाई और प्रशासक के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया।

अभिभावकों ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप आरोप हैं, जिससे विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चेताया कि वे विवादास्पद प्रधानाचार्य को विद्यालय में नहीं घुसने देंगे। इस मौके पर अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी से प्रशासक का दायित्व बीरोंखाल के किसी प्रधानाचार्य को देने और शीघ्र प्रबंध समिति का चुनाव कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें