फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर ले जाने की तैयारी

Mon, 29 Jun 2026 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन संगठन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली व टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने के मुद्दों पर विशेष बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप जदली के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में आयोजित हुई बैठक में पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी की अनिवार्यता की समाप्ति के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए निर्णायक रणनीति तय करने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार एनपीएस, यूपीएस और टीईटी जैसे काले कानूनों को देश के कार्मिकों पर जबरन थोप रही है। पूरे देश में व्यापक विरोध किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष अनूप जदली ने कहा कि अब इस आंदोलन को अंतिम रूप देने का निर्णायक समय आ चुका है। अब पूरे प्रदेश के कार्मिक ब्लॉक, तहसील, जिला से लेकर प्रांतीय स्तर तक उग्र आंदोलन कर इन काले कानूनों का विरोध करेंगे। जदली की अध्यक्षता व अनिल कोटनाला के संचालन में हुई बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री व पुरानी पेंशन आंदोलन के जिला संरक्षक मनमोहन चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बिष्ट, उद्यान विभाग से गोपीचंद्र विधूड़ी, वन विभाग के मंडलीय अध्यक्ष शेखर जोशी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें