पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत थनुल स्थित सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को होने वाले एक दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में रात्रि जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
थानेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि थानेश्वर महादेव मंदिर पौराणिक, धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां बैकुंठ चतुर्दशी पर निसंतान दंपती संतान प्राप्ति के लिए खड़ा दीया अनुष्ठान करते हैं। मंगलवार को शाम चार बजे थनुल गांव के पंचायत चौक से शिव ध्वजा व निसाण यात्रा निकलेगी। मंदिर की परिक्रमा के बाद शिव ध्वजा चढ़ाई जाएगी। मेले का उद्घाटन अतिथि डीसीबी के पूर्व निदेशक नरेंद्र सिंह नेगी, जिपं सदस्य गढ़कोट सविता देवी, क्षेपं सदस्य व पूर्व जिपं सदस्य संजय डबराल, उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी व थनुल के ग्रामीण हर्षवर्धन नेगी करेंगे।