फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लावारिस सांड को अन्यत्र भेजने की मांग

Mon, 03 Nov 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत परसूली, नैल, रैंस, कोठार क्षेत्र के ग्रामीण पिछले एक वर्ष से लावारिस सांड के आतंक से परेशान हैं। सांड हमला कर कई लोगों काे घायल कर चुका है। लोगों ने प्रशासन से सांड को अन्यत्र भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान विकास बिंजोला, ग्राम प्रधान राजेंद्र बिंजोला, ग्रामीण जितेंद्र कुमार बिंजोला, नरेश, हरेंद्र बिंजोला, गंगा सिंह, उपेंद्र सिंह, टेक सिंह, रमेश सिंह, विशंबर दत्त ने बताया कि क्षेत्रवासी पिछले एक साल से सांड के आतंक से परेशान हैं। सांड ने पिछले माह रैंस गांव निवासी लक्ष्मीकांत पर हमला कर घायल कर दिया था। स्थिति यह है कि बुजुर्गों, महिलाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं का अकेले घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें