फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार से प्रशांत गरुड़ कमांडो स्पेशल फोर्स में शामिल

Tue, 19 Jan 2016 06:56 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार के प्रशांत तिवारी वायुसेना की स्पेशल कमांडो फोर्स गरुड़ में देश की रक्षा के लिए अपनी सेवाएं देंगे। वह मेरठ के बागपत से डेढ़ साल की स्पेशल ट्रेनिंग लेने के बाद गरुड़ कमांडो स्पेशल फोर्स में शामिल हुए।
विज्ञापन

अमर उजाला से मुलाकात में पंडित चंद्र प्रकाश तिवारी और मीरा तिवारी के होनहार बेटे प्रशांत ने बताया कि उनका बचपन से ही देश की सेवा करने का सपना था जो अब पूरा हुआ है। एयरफोर्स की गरुड़ कमांडो फोर्स में चयनित होना उनके लिए गौरव की बात है। प्रशांत ने प्राथमिक शिक्षा ज्ञान भारती स्कूल और इंटर की शिक्षा डीएवी से ग्रहण की। उसके बाद वह वर्ष 2016 में एयरफोर्स की ओपन भर्ती में चयनित हुआ। कड़ी मेहनत के बाद वह अब गरुड़ कमांडो में शामिल हुए। प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें