फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रस्साकशी के फाइनल में पहुंचे प्रफुल्ल, अर्जुन और गंभीर हाउस

Sat, 31 Oct 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की वार्षिक खेल प्रतियोगिता ओलंपियाड का समारोहपूर्वक आगाज हुआ।
विज्ञापन

बीईएल रोड स्थित बलभद्रपुर कॉलेज परिसर में पुलिस उपाधीक्षक अस्मिता ममगाईं ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। ओलंपियाड के पहले दिन आयोजित अंतरसदनीय रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग में प्रफुल्ल हाउस ने गोपाल हाउस और अर्जुन हाउस ने गंभीर हाउस को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अर्जुन हाउस ने गोपाल हाउस को, जबकि गंभीर हाउस ने प्रफुल्ल हाउस को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। कार्यक्रम में कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, खेल समन्वयक अंकित कुकरेती, डॉ. सुरेंद्र जगवान, अनुराग सेमवाल, वेद प्रकाश राठौर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें