फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

सार

कोतवाली पुलिस ने बालासौड़ और आमपड़ाव में हुई दो चोरियों का खुलासा किया है।एक अन्य चोरी के मामले में गंगादत्त जोशी मार्ग आमपड़ाव तल्ला निवासी शहनवाज ने गत 15 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने बालासौड़ और आमपड़ाव में हुई दो चोरियों का खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि बालासौड़ निवासी रश्मि ने कोतवाली पुलिस को 24 मई को तहरीर दी थी। इसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बंद घर के ताले तोड़ वहां से नकदी व जेवरात चोरी करने की बात कही थी। एक अन्य चोरी के मामले में गंगादत्त जोशी मार्ग आमपड़ाव तल्ला निवासी शहनवाज ने गत 15 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उनके मकान से भवन निर्माण से संबंधित सामान चोरी हो गया है।
पुलिस ने इन मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान के निर्देश पर चोरी के खुलासों के लिए कोतवाल विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी चांद खान उर्फ फिरोज और मनीष उर्फ रोनी दोनों निवासी खुमरा बस्ती कोटद्वार को दिल्ली फार्म तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरियां करने की बात कबूली। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट के निर्देश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें