फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनों के विवाद में पुलिस की पैनी निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल जोन अजय रौतेला ने कोटद्वार में बढ़ते जमीनों के विवाद और उसमें बदमाशों के हस्तक्षेप पर चिंता जताई। कहा कि कोटद्वार में अब तक हुई अपराध की बड़ी घटनाओं के मूल में जमीनों के विवाद हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार कोतवाली में जनता मिलन कार्यक्रम में पार्षद विपिन डोबिरयाल, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष कैप्टन सीपी डोबरियाल, जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम, पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था के अध्यक्ष आनंद बल्लभ घिल्डियाल ने शहर की समस्याएं बताई। पार्षद प्रमेंद्र सिंह रावत ने नेशनल हाईवे पर दोनों ओर ट्रकों की पार्किंग पर नाराजगी जताई। वार्ड नंबर दो के निवासी बलवंत सिंह ने उनकी जमीन पर भूमाफिया के कब्जे की शिकायत की। काशीरामपुर की पूर्व प्रधान सुनीता देवी ने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। पार्षद नीरूबाला खंतवाल ने कोतवाली में पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ाने की मांग की। झंडीचौड़ के पार्षद अमित नेगी ने पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय पर जोर दिया। पार्षद कमल नेगी, नंदकिशोर जखमोला, पूर्व पार्षद गुड्डू सिंह चौहान, राकेश मोहन थपलियाल, पंकज भाटिया, संजय थपलियाल, महफूूज आलम ने बेस अस्पताल में जेबकतरों के सक्रिय होने की बात कही। आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने भरोसा दिलाया कि कोटद्वार कोतवाली में पुलिस फोर्स बढ़ाई जाएगी। उन्होंने स्वीकारा कि पहाड़ में नशा बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए जन सहयोग जरूरी है। इससे पूर्व कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की ओर से आईजी अजय रौतेला, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर और एएसपी प्रदीप रॉय को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। किया। इस मौके पर एसएसपी पौड़ी डीएस कुंवर, एएसपी प्रदीप राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें