फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के दिन फैक्ट्रियों में हो रहा था काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाबर के जसोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कई स्टील प्लांटों में श्रमिक काम करते पाए गए। शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारकर वीडियो और फोटोग्राफ कराए। प्रशासन की कार्रवाई से फैक्ट्री प्रबंधकों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट श्रम विभाग के साथ ही डीएम पौड़ी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिडकुल के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्ट्रियों में मजदूरों से कार्य लिए जाने की शिकायत मिली थी। बताया कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के अवकाश के दिन सभी दफ्तरों, फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित होता है। शिकायत मिलने पर तहसीलदार डबल सिंह रावत की अगुवाई में इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारा गया। छापे की भनक लगते ही जहां कई फैक्ट्री वाले आननफानन में श्रमिकों को बाहर कर स्टील प्लांट बंद कर चलते बने, वहीं कई फैक्ट्रियों में काम होने की पुष्टि हुई। बताया कि करीब छह फैक्ट्रियों की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें